अंबेडकर नगरउत्तर प्रदेश

थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में नामजद वाँछित अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।

इण्डिया न्यूज़ दर्पण अम्बेडकरनगर

दिनांक-03.08.2023
जिला संवाददाता प्रवेश कुमार
जनपद अम्बेडकरनगर थाना को0 अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 02.08.2023 को हुई पिता- पुत्र की हत्या के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में नामजद वाँछित अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।
दिनांक 02.08.2023 को समय करीब 10.30 बजे दिन मे थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र चौकी शहजादपुर अन्तर्गत नई सड़क शहजादपुर स्थिति एक मकान मे एक महिला घायल अवस्था मे है, स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मकान का ताला तोड़कर मकान के अन्दर देखा गया तो 01-कृष्ण सोनी पुत्र स्व0 कामता प्रसाद उम्र करीब 68 वर्ष, 02-आनंद पुत्र कृष्ण सोनी उम्र करीब 35 वर्ष निवासी नई सड़क शहजादपुर मृत अवस्था मे घर मे पड़े है व सुनीता पत्नी कृष्ण सोनी लहूलुहान घायल अवस्था मे घर मे थी जिनको तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा इलाज हेतु जिला अस्पताल अकबरपुर भेजा गया तथा शवों को कब्जे मे लेकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण कर शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया था। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या एवं अपर पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर द्वारा घटना स्थल का निरिक्षण कर संबन्धित को अभियुक्तों की गिरफ्तारी व घटना के सफल अनावरण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। तत्पश्चात थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 248/23 धारा 147/148/149/307/302/34 भा0द0वि0 बनाम 01-रवि सोनी पुत्र कृष्णचन्द्र सोनी 02- ज्योति सोनी 03-शालिनी सोनी 04- राधेश्याम सोनी 05- सोनू पुत्र राधेश्याम सोनी पंजीकृत कर टीम गठित कर नामजद/वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किये जा रहे थे।
इसी क्रम में आज दिनांक 03.08.2023 को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा नामजद अभियुक्ता ज्योति सोनी पत्नी स्व0 आनन्द सोनी नि0 गहना कोठी अब्दुल्लापुर चौक शहजादपुर थाना को0 अकबरपुर अम्बेडकरनगर को उनके घर से समय करीब 12.20 बजे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है।

विवरण आपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0 248/23 धारा147/148/149/307/302/34 भादवि थाना कोतवाली अकबरपुरअम्बेडकरनगरगिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय थाना को0 अकबरपुर अम्बेडकरनगर मय फोर्स महिला थानाध्यक्ष वन्दना अग्रहरि, महिला थाना अम्बेडकरनगर मय फोर्स महिला महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button