उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश बुलन्दशहर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने मान्यता प्राप्त

रिपोर्टर सादान 

उत्तर प्रदेश बुलन्दशहर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ तहसील सदर परिसर में स्थित ई0वी0एम0 गोदाम (वेयर हाउस) का बाह्य स्थलीय निरीक्षण करते हुए गोदाम में संरक्षित ईवीएम, वीवीपैट मशीन के रख रखाव के संबंध में जानकारी हासिल करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों से भी वार्ता करते हुए आवश्यक जानकारी हासिल की। वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों के क्रियाशील होने का भी अवलोकन करते हुए रिकार्डिंग संरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। नए बने ईवीएम वेयरहाउस में कुछ मशीनों को रखवाए जाने के बारे में बताये जाने पर नए वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी कैमरों का भी अवलोकन करते हुए वेयरहाउस को कवर कराते हुए कैमरे लगवाये जाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 विवेक कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर गजेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी लवी त्रिपाठी, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारीगण एवं प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button