खैराबाद नगर क्षेत्र मे कावडिय़ों के जत्थों पर जगह जगह पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने फूलो की वर्षा करा कर कांवरियों का भव्य किया स्वागत

खैराबाद ।नगर क्षेत्र मे कावडिय़ों के जत्थों पर जगह जगह पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने फूलो की वर्षा करा कर कांवरियों का भव्य स्वागत किया 
आशीष त्रिवेदी सीतापुर पूरा खैराबाद नगर जय भोले जय जय शिव शंकर के नारो से गूंज उठा मालूम हो कि नगर के प्राचीन मंदिर पत्थर शिवाला अर्जुनपुर परिसर मे सैकड़ो की संख्या मे कावडिय़ों का जत्था एकत्र होकर शिव जी पर जल अभिषेक के लिए नई बाजार विसवाँ मार्ग होते हुए भुईयां ताली तीर्थ स्थल पहुच कर भुइंया ताली तीर्थ पर स्थित तीर्थ से जल भर कर कावडिय़ों का जत्था पैदल नगरपालिका के पास पहुंचा जहा पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता उर्फ बबलू ने शिव भक्तों कावडिय़ों पर फूलो की वर्षा कराई नगरपालिका पर शिवभक्तों के नारो से जय भोले शिव शंकर के नारे से गूज उठा नगरपालिका सहित जगह झगह भुईयां ताली तीर्थ स्थल, नगरपालिका परिसर पर कावडिय़ों भब्य स्वागत हुआ कावडिय़ों पर फूलो की वर्षा से नगरवासियों ने नगरपालिका की सराहना की है पहली बार ईतिहास मे नगरपालिका मे कावडियों पर फूलो की वर्षा कर भब्य स्वागत हुआ है इस मौके पर ईवो प्रेम शंकर गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अनूप विश्वकर्मा रोमिल गुप्ता सफाई इंस्पेक्टर मनोज राणा,धीरज गौरव गुप्ता मौजूद रहे।
खैरबाद नगर के चतुर्थ सोमवार को जगह जगह शिव मंदिरों मे श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा हर शिव मंदिरों मे जय भोले शिव शंकर बम बम भोले के नारे लगे।वही पर मुहल्ला हटौरा के शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे का आयोजन कराया जिसमे सबसे पहले कन्याओ को भोज कराया गया यह भंडारा दोपहर 12 बजे से देर रात शाम तक चलता रहा भंडारे मे दूर दराज से आये सौकड़ो की तादात मे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया आयोजको मे प्रेम जयसवाल, जयप्रकाश कटियार, मुरारी कटियार मनीष कटियार अशोक कुमार श्रीवास्तव, मोनू शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद अदा किया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



