वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व अरुण सागर सांसद ने किया वृक्षारोपण

शाहजहांपुर। वन विभाग एवं छावनी परिषद द्वारा शहीद संग्रहालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर और प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और पार्टी के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पाल सिंह यादव, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता, सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ वाल्मीकि सहित पार्टी के पदाधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।इससे पूर्व आज सुबह सांसद अरुण कुमार सागर ने अपने आवास पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विमलेश कुमार तहसील रिपोर्टर पुवायां
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


