रामगंगा नदी में कूदे पिता पुत्र की दो दिन बाद मिली लाश

शाहजहांपुर। थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गढ़ी औरंगाबाद के किनारे बहने वाली रामगंगा नदी का है। जहाँ आज सुबह ग्रामीण जब नदी किनारे टहलने गए तो उन्होंने 1 बच्चे एवं एक व्यक्ति को नदी के किनारे पड़ी हुई लाश देखी। जिस पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने इसकी सूचना अल्लाहगंज पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें पत्नी की बेवफाई से तंग होने से आहत होकर पति ने अपने बेटे के साथ रामगंगा नदी में बुधवार को दोपहर के समय छलांग लगा दी थी। गोताखोरों ने काफी प्रयास किया लेकिन शव बरामद नही हुए। आज सुबह अरुण व उसके पुत्र की लाश नदी के किनारे बरामद हुई। इंडिया न्यूज दर्पण/ से रिपोर्टर अवनीश कश्यप शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


