हर जरूरत में यथासंभव मदद को तैयार प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ के सदस्य

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर। हर जरूरत में यथासंभव मदद को तैयार प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ के सदस्य कुशीनगर-: प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ के जाबांज सिपाही अनुज कश्यप जी ने आज कुशीनगर के मैत्रेय हॉस्पिटल में भर्ती बिहार प्रान्त के ग्राम- बलथरा, जिला- गोपालगंज निवासी दुर्घटना के शिकार महिला को रक्क्तदान कर सच्चे मानवता का परिचय दिया। वैसे तो यह हमेशा ही समाज के लिए सहयोग की भावना रखते और करते भी रहते हैं लेकिन आज का यह रक्क्तदान किसी जरूरतमंद के धमनियों में बहकर अपने आपको जिंदा रखने का नेक कार्य किये हैं।इसीलिए कहते हैं कि ईश्वर का दिया अल्प नही होता, रक्तदान का कोई विकल्प नही होता।
रक्तदान एक महादान है, ऐसा दान जो किसी को जीवन देता है, किसी के घर को खुशियों से भर देता है।इसीलिए कहते हैं कि हर इंसान के अंदर एक हीरो छिपा होता है और रक्तदान वह मौका है जो उसे खुद की नजरों और दूसरों की नजरों में हीरो बना देता है।
आपके इस महान कार्य को नतमस्तक होकर नमन करता हूँ।
साथ मे मौजुद रहे संस्था के अभिन्न अंग शैलेन्द्र कश्यप जी व साथ अन्य लोग मौजूद रहे
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


