उत्तर प्रदेश

आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान करने को सरकार को दी चेतावनी

आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान करने को सरकार को दी चेतावनी तत्काल समाधान नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे किसान

 

 

किसानों की फसलें सूखी तो सिंचाई, विद्युत एवं नलकूप विभाग के अधिकारियों के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा लिखाकर जेल भिजवाया जाएगा

 

 

 

 

महामहिम राष्ट्रपति महोदया

माननीय प्रधानमंत्री महोदय

भारत सरकार नई दिल्ली

महामहिम राज्यपाल महोदया

माननीय मुख्यमंत्री महोदय

उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ उक्त प्रदर्शन के अंत में उपरोक्त को संबोधित मांग पत्र नायब तहसीलदार मारहरा को सौंपा

 

सानुरोध आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 24.07.2023 को प्रातः 10:00 बजे से अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील सहित उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों पर प्रदर्शन कर निम्नलिखित मांगों को प्रमुख रूप से उठाया गया एवं आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार से तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए किसानों में तय किया कि सरकार ने अतिशीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया तो संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर व्यापक रणनीति बनाते हुए सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा जिसकी शासन प्रशासन की जिम्मेदारी होगी साथ ही तय किया गया कि अगर किसानों की फसलें सूखी तो संबंधित सिंचाई, विद्युत एवं नलकूप विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध संबंधित थाना में मुकदमा पंजीकृत करा कर जेल भिजवाया जाएगा उक्त प्रदर्शन के समय उठाई गई मांगे निम्नलिखित हैं

 

01 :- मणिपुर में 04 मई को कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके सैन्यकर्मी की पत्नी को निर्वस्त्र कर विभिन्न प्रकार से अपमानित करने वालों को तत्काल फांसी हो एवं पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

 

02 :- अघोषित विद्युत कटौती से किसान, मजदूर, महिलाएं, छात्र बेहद परेशान है किसानो की फसलें सूख रही है विद्युत सप्लाई निर्बाध रूप से 24 घंटे दिलाई जाए।

 

03 :- एक तरफ पूरे देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के हालात है वहीं शासन – प्रशासन की विफलता के कारण बंबा, राजवाह, माइनर, नहरे सूखे पड़े हैं जिस वजह से किसानों की फसलें सूख रही हैं सभी नहर, रजवाहा, माइनरो में टेल तक पानी तत्काल पहुंचाया जाए।

 

04 :- वर्षा होने की वजह से मूंगफली, मक्का आदि फसलें खराब हो गई है वहीं मंडी में व्यापारी मनमानी कर किसान की जमकर खुलेआम लूट कर रहे हैं प्रशासनिक अधिकारी किसानों की मदद के स्थान पर लूट में हिस्सेदार हो गए हैं दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।

 

05 :- खाद के साथ किसानों को लगेज के नाम पर अन्य चीजें थोपकर किसानों की लूट की जा रही है तत्काल रोका जाए एवं पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए जिससे किसानों की लूट ना हो सके।

 

06 :- जिला अस्पताल एटा को उच्चीकृत कर वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज एटा बनाया गया है लेकिन दुर्भाग्य की बात यह कि आम जनता को प्रदेश सरकार द्वारा जिला अस्पताल के रूप में मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं जिसे तत्काल दिलाया जाए।

 

07 :- एटा कासगंज रेल विस्तार तत्काल कराए जाए एवं एटा से टूंडला जाने वाली रेल का समय जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल बदला जाए एवं एटा से दिल्ली तथा लखनऊ को रेल तत्काल चलाई जाए जिससे आम जनता को सस्ते में सुगम यात्रा करने का शोभाग्य प्राप्त हो सके।

 

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी – डॉ0 अनिल कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह – अरविंद शाक्य, प्रदेश सचिव हाकिम सिंह वर्मा प्रधान – बबलू नागर, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल वर्मा – जदुवीर सिंह, बी0 के0 दीक्षित, देवेन्द्र राजपूत, मधुरकांत कश्यप, रामनरेश सिंह, सुखवीर सिंह, प्रवेन्द्र सिंह, शिवशंकर फौजी, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र लोधी, पंडित ओमदेव शास्त्री, डॉ0 बलबीर सिंह, चंद्रप्रकाश प्रधान, सोमेश कुमार, पन्नालाल कुशवाहा, ग्रीश चंद्र, विवेक चौधरी, मैनेजर सिंह, विजय सिंह शाक्य, प्रेम सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे

 

रिपोर्ट :- शहरोज़ अली

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button