जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा हजारों की संख्या में किया गया वृक्षारोपण

लाल जी वर्मा
ब्यूरो चीफ (बस्ती)
थाना छावनी अंतर्गत ग्राम अमोली हनुमान मंदिर व ग्राम पचवस स्थित झील के किनारे खेल मंत्री एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा हजारों की संख्या में किया गया वृक्षारोपण
*पचवस बस्ती* वृक्षारोपण कार्यक्रम मे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव व जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल चौधरी अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेंद्र नाथ चौधरी की उपस्थिति में किया गया हजारों की संख्या में वृक्षारोपण का कार्यक्रम वृक्षारोपण के बारे में अच्छी अच्छी जानकारियां दी गई वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का सामान्य रूप से अभिप्राय है की प्राकृतिक परिवेश जिसमें मानव अपना जीवन व्यतीत करता है हमारे आसपास के सभी तत्व जैसे वायु भूमि जल पेड़ पौधे फल फूल एवं जीव जंतु पक्षी समुद्र और उसके जीव आदि जो कुछ भी हमारे चारों ओर विद्यमान हैं वह पर्यावरण कहलाता है यही नहीं नदी झरने सागर पर्वत एवं जलवायु की सुक्ष्म तत्व भी पर्यावरण का निर्माण करते हैं यहां तक कि पृथ्वी को प्रकाश व ऊर्जा देने वाले सूर्यदेव व संपूर्ण ब्रह्मांड के आकाशीय पिंड भी पर्यावरण में ही आते हैं यह सभी तत्व हमारे जीवन अस्तित्व एवं विकास के लिए अनिवार्य है ईश्वर ने पर्यावरण की ऐसी अनूठी रचना इसलिए की थी ताकि समस्त प्राणी जगत सुनहरे ग्रह (पृथ्वी) पर सुख शांति पूर्वक रह सके ईश्वर ने पर्यावरण के विभिन्न अवयवों के बीच एक अद्भुत सामंजस्य व संतुलन की स्थापना की है परंतु कुछ वर्षों से मानव ने अपनी भोगपूर्ण लालसा की तृप्ति हेतु ईश्वरी व्यवस्था में बड़ी भारी मात्रा में छेड़छाड़ आरंभ कर दिया है इसका परिणाम यह हुआ है कि आज संवेदनशील पर्यावरणीय संतुलन के पूर्ण रूप से नष्ट भ्रष्ट व दूषित हो जाने की विश्वव्यापी समस्या खड़ी हो गई है हमारे जीवन की प्रत्येक घटना व क्रियाकलाप पर्यावरण को प्रभावित करता है एक वृक्ष एक संकल्प की प्रेरणा देते हुए थानाध्यक्ष महोदय द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों को शपथ भी दिलाई ।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


