अयोध्याउत्तर प्रदेश

बारिश का इंतजार खत्म, अगले 48 घंटे में हो सकती है झमाझम बारिश।

अयोध्या( रवि शुक्ला ब्यूरो चीफ अयोध्या।)

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यूपी के लोगों का बारिश का इंतजार खत्म होने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश के लिए अब मात्र 48 घंटे का इंतजार करना पड़ सकता है। इस दौरान मौसम में 5 से 6 डिग्री तापमान बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी एक बार फिर सताएगी। आज पूरे दिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।

भारतीय मौसम विभाग ने गोंडा बहराइच, बस्ती सहित सहित पूरे यूपी में अगले 48 घंटे बाद तूफानी बारिश का अलर्ट किया है। इन दिनों में तापमान 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। यूपी के लोगों को एक बार उमस भरी गर्मी फिर सताएगी। शुक्रवार को निकली कड़ाके की धूप से लोग गर्मी से एक बार फिर बेहाल दिखे। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़त होने की उम्मीद है। 21 से जुलाई से 23 जुलाई तक बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। यानी 48 घंटे बाद एक बार फिर मानसून की तूफानी बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

अयोध्या, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व आसपास के जिलों में जुलाई माह तक औसत से कम बारिश हुई है। वहीं नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा और सरयू नदी पूरे उफान पर है। प्रशासन के अधिकारी संभावित बाढ़ को लेकर पूरी तैयारी में जुट गए IMD के अनुसार पूर्वी यूपी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों बाद मानसून अपना रौद्र रूप दिखाएगा। जिससे लोगों की एक बार फिर परेशानी बढ़ सकती है। विभाग ने आगाह किया है कि बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर खासतौर से पक्के मकानों में आश्रय लें। जर्जर मकानों में ना रहें। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे बिजली के तार खंभों ऊंचे स्थान पर ना रहें। चार पहिया वाहन से यात्रा कर रहे हैं, तो खुले आसमान के नीचे गाड़ी का शीशा लाक कर बारिश होने तक खड़े हो जाएं। इसके साथ ही कई गाइड लाइन जारी की गई है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button