मध्य प्रदेशसतना

सतना डॉक्टर रश्मि सिंह ने आदिवासियों को दिया 20 लाख की लागत की बाउंड्रीबॉल निर्माण

(सतना से सुनील कुमार दाहिया की रिपोर्ट)

डॉक्टर रश्मि सिंह ने किया बाउंड्रीबाल का भूमिपूजन

सतना , नागौद ऊंचेहरा बिहटा में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह के मुख्य आतिथ्य एवम जनपद सदस्य सतेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आदीवासी बस्ती में 20 लाख की लागत से बनने जा रहे बाउंड्रीबाल निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। डॉक्टर रश्मि सिंह ने कहा कि आदिवासी समुदायों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता है।आज कमलनाथ जी के नेतृत्व में एवम विक्रांत भूरिया जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस की *आदिवासी स्वाभिमान यात्रा* के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों से संवाद किया जा रहा है। आज कांग्रेस की इस यात्रा से आम आदिवासियों में भी उम्मीद जगी है कि उनके हक की आवाज़ बुलंद होगी। जनपद सदस्य सतेंद्र सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। सरपंच लालजी कोल ने डॉक्टर रश्मि सिंह द्वारा आदिवासी बस्ती में बाउंड्रीबॉल दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से लालजी कोल सरपंच, उपसरपंच संगीता सिंह, भरहटा सरपंच पप्पू विश्वकर्मा, विश्वनाथ चौधरी, राम अवतार सिंह, शिव बालक कोल, सुशील गुप्ता सचिव, ओंकार पांडे, राम कुशवाहा, भंडारी सिंह, रामसुरेंद्र सिंह,राजभान सिंह, भारत कोल, संता कोल, गोपी कोल, रामचंद्र कोल, शुखलाल कोल, हीरा सिंह, बाबूलाल कोल, दिनेश कोल, आदि उपस्थित रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button