उत्तर प्रदेश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित हुआ एएनएम नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध

बलरामपुर। जनपद में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से एएनएम के पद पर चयनित 19 नवनियुक्त एएनएम को विधायक सदर पलटूराम ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नियुक्ति पत्र पाकर एएनएम के चेहरे खुशी से खिल उठे।

समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक पलटूराम ने कहा कि एएनएम की नियुक्ति होने से उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। स्वास्थ सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। आज एएनएम बहनों ने नियुक्ति पत्र पाने के बाद प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाली सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में कल्याणकारी बदलाव लाने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जिन बहनों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं उन पर आज से अपने स्वास्थ्य के साथ ही दूसरों के स्वास्थ्य की भी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सुशील कुमार, डीपीएम शिवेन्द्र मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय, आकाश पाण्डेय सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button