उत्तर प्रदेश

एएनएम कार्यत्रियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र प्रमाण पत्र

बांदा, 18 जुलाई, 2023-

आज मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र्र0 सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों द्वारा लखनऊ के लोकभवन में 1573 एएनएम कार्यकत्रियों के नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया, उसी क्रम में जनपद बांदा के कलेक्टेªट सभागार में उ0प्र0 अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा 09 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को मा0 सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी, जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल, मा0 जिलाध्यक्ष डाॅ संजय सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती वन्दना गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि श्री रजत सेठ के करकमलों द्वारा उपरोक्त एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया, जिसमें निशा यादव, गायत्री देवी, सावित्री देवी, आरती कश्यप, अनुराधा गुप्ता, विनीता देवी, कु0 प्रियंका, उमा साहू एवं रंजना सिंह को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

मा0 विधायक सदर श्री प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार पूरी पारिदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। देश एवं प्रदेश के युवक एवं युवतियों को निष्पक्ष तरीके से चयन कर नौकरी देने का कार्य भी कर रही है। पहले की सरकारों में इस तरह नियुक्ति पत्रों का वितरण नही किया गया। उन्होंने कहा कि पहले की हमारी स्वास्थ्य कार्यकत्री बहने 50 प्रतिशत मरीजों को अपने व्यवहार से ठीक कर देती थी, इसलिए सभी नवनियुक्त चयनित स्वास्थ्य कार्यकत्रियों से आवाहन किया कि जिस तरह से उ0प्र0 सरकार ने निष्पक्ष भाव से आप लोंगो का चयन किया है, उसी प्रकार आप लोग भी मरीजों की सेवा निष्पक्ष भाव से करें।

जिलाध्यक्ष डाॅ संजय सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 2014 से केन्द्र में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आयी थी और हमारे मा0 प्रधानमंत्री श्री मोदी जी बने, तब ही से भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। अब तो हमारे भारत देश अन्य देश भी मदद मांगते हैं। हम लोंगो के लिए बडी गर्व की बात है कि हमारा देश दिनों दिन प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने नवनियुक्त एएनएम बहनों को शुभकामनायें देते हुए बधाई दी।

कार्यक्रम समापन के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अनिल श्रीवास्तव ने उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और नवनियुक्त एएनएम को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ अजय कुमार, डाॅ प्रसून खरे, डाॅ विजय शंकर केसरवानी सहित सम्बन्धित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅक्टर अर्चना भारती के द्वारा किया गया।

 

नंदू राम चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ बांदा

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button