उत्तर प्रदेश

गहोई गौरव करेगा गहोई समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह

 

आज गहोई गौरव के सत्र 2023-24 की प्रथम पारिवारिक बैठक हुई,कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष इंजीनियर सतीश सेठ ने की । सर्वप्रथम गणेश जी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करने के उपरांत सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से प्रेरणा वाचन किया।

तत्पश्चात अध्यक्ष इंजीनियर सतीश सेठ ने आश्वासन दिया कि उनके कार्यकाल में संस्था एक नई ऊंचाई पर जाएगी और एक नया आयाम लिखेगी। निवर्तमान अध्य्क्ष श्री संजय गुप्ता ने सभी को प्रथम पारिवारिक सभा की बधाई दी

संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेडा ने संस्था के आगामी वर्षभर के कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में सभी को अवगत कराया,मनमोहन गेड़ा ने कहा कि संस्था विगत 11 वर्ष पहले एक छोटे रूप में प्रारंभ की गई थी वर्तमान में झांसी की एक बड़ी एवं अग्रणी संस्था हो गई है जिसके कार्यों से सर्व समाज लाभान्वित है ।

 

कार्यक्रम संयोजको श्रीमती लीना – ई. अभय गुप्ता और श्रीमती ई. साक्षी – ई. सौरभ सेठ ने सभी को तिलक लगा कर स्वागत किया ।

 

आगामी कार्यक्रम जो कि गहोई गौरव द्वारा केवल गहोई समाज के कक्षा 10 एवं 12 के यू पी बोर्ड /सी बी इस ई / आई सी इस सी आई आई टी/ एन आई टी/ नीट एवं आई आई एम के मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाना सुनिश्चित हुआ है। झाँसी और आसपास के क्षेत्र के मेधावी छात्रों को सम्मान कर उनका उत्साह वर्धन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 15 अगस्त 2023 को करने का निर्णय लिया गया।

गहोई गौरव द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक जनता को लाभान्वित करने के लिए परमानेंट प्रोजेक्ट किया जाएगा।

कार्यक्रम में रेखा रामकुमार लोहिया , अलका मनमोहन गेडा, नमिता सुनील बिल्लेया बब्बल,अंजू राम कुमार गुप्ता , कुमकुम केडी गुप्ता ,रेणु रामजी खरया, कल्पना कमलेश सेठ, सपना शैलेन्द्र डेंगरे, नितिन सरावगी, अर्चना देवेंद्र गुप्ता क्रेशर, राधिका राजेश खांगट , सोनिया अभिषेक डेंगरे, रचना आलोक रावत, सीमा गोविंद बरसैयां, अनीता राजेश गुप्ता , वंदना संजीव पहारिया, नीता सतीश सेठ, शालिनी सुरेंद्र नीखरा, सुनैना विवेक सेठ , स्वाति आंजनेय, रत्ना अरविंद सेठ, सुनीता महेश कनकने, विशाल गुप्ता, रूबी नंदकिशोर नंदू , आराधना संजीव खांगट, नीलम विकास सिजिरिया, सोनम अनुज खैरा, उषा भुवन भास्कर , रेखा इंजी शिव कुमार गुप्ता, अलका जुगल किशोर सेठ , अंजू विजय गुप्ता गब्बर , रितु विनय सेठ, अमृता नीरज नीखरा, रेनू अभय गुप्ता, ज्योति अनुज नीखरा, वेदिका सौरव गुप्ता , रुचि गोपाल मर, दीक्षा अभिनव सरावगी, ऋचा आशीष कुरेले , राधा शुभम गुप्ता, रीना राजेश गुप्ता बबीना, निधि अमित गुप्ता, साधना विशाल चउदा, साक्षी सौरभ सेठ, सुमन जितेंद्र बिलैया, नीता सोहन नगरिया, आशना आकाश नीखरा, प्रियंका विकास गेडा, डाक्टर प्रगति डाक्टर गौरव विश्वारी,अंजू संजीव पटवारी, विनीता सुदीप बिलैया, रागनी दीपक गुप्ता , दिव्या सुनील कुचिया, प्रियंका सत्यव्रत सरावगी, आयुषी अमर गुप्ता, राशि पुनीत, सोनम विजय बड़ोनिया, रीमा राम गुप्ता , दीक्षा अचल खरया, अंकिता पवन टिंकू, कामिनी नरेंद्र गुप्ता, ऋतु उज्वल नगरिया उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का आभार महामंत्री जुगल किशोर सेठ ने किया!

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button