उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता मोहित सैन, मथुरा।

मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने यमुना का जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत महादेव, बंगाली, विश्राम सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों तथा घाटों के नजदीक निवासित लोगों से पूर्व में यमुना का जल स्तर बढ़ने संबंधी जानकारी ली और उनसे आव्हान किया अगले 24 घंटे तक घाटों तथा यमुना के आस पास न जायें।

जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि हैं यमुना के घाटों के पास बैरीकैटिंग, टीनशेड आदि लगवायें। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि अगले 24 घंटे तक यमुना के घाटों का निरतंर भ्रमण करते रहें औ पब्लिक सिस्टम के माध्यम से लगातार एनाउंसमेंट करते रहें।

जिलाधिकारी ने सभी नाव संचालकों से कहा कि अगले 24 घंटे तक कोई भी व्यक्ति यमुना में नाव न चलायें। 24 घंटे के लिए नाव, स्टीमर आदि को यमुना में चलाने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। यदि कोई नाव या स्टीमर चलाता हुआ पाया गया तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

जिलाधिकारी ने जनपदवासी, पर्यटक, महिला, बच्चे तथा वृद्ध से अपील की है कि यमुना तथा नदियों के आस पास न जायें और सावधान रहें। यमुना का जल स्तर अगले 24 घंटे तक बढ़ेगा तथा उसका वहाव भी तेज है। किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है, प्रशासन लगातार निगरानी एवं दिल्ली बात कर जानकारी ले रहा है और उसी के क्रम में आवश्यक कार्यवाही भी जारी हैं। संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ चैकियां स्थापित की गई हैं और चैकियों पर सभी प्रकार की सुविधायें उपलब्ध हैं।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button