जिलाधिकारी जालौन निर्देशानुसार संचालित खाद्य प्रतिष्ठान- होटल / रेस्टोरेन्ट

जिलाधिकारी जालौन निर्देशानुसार संचालित खाद्य प्रतिष्ठान- होटल / रेस्टोरेन्ट / ढाबों में मिलावटी खाद्य / पेय पदार्थों का जांच कर विशेष अभियान चलाकर
जालौन संवादाता राहुल कुमार
जालौन (उरई)/ जिलाधिकारी जालौन चाँदनी सिंह के निर्देशानुसार डॉ० जतिन कुमार सिंह सहायक आयुक्त खाद्य – आलोक कुमार खाद्य सुरक्षा , कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार के नेतृत्व में
गर्मी एवं वर्षा के मौसम के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट व दूषित खाद्य / पेय पदार्थों की ब्रिकी की अधिक सम्भावना होने के कारण जनपद जालौन में संचालित खाद्य प्रतिष्ठान- होटल / रेस्टोरेन्ट / ढाबों में मिलावटी खाद्य / पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु खाद्य सचल दल की टीम ने जनपद जालौन में विशेष अभियान चलाकर उरई नगर पालिका के दातरे होटल प्रो० अनुराग दातरे स्थान माहिल तालाब उरई के परिसर का संघन
निरीक्षण किया व परिसर में गंदगी पाये जाने पर लाईसेंस निलम्बन हेतु नोटिस निर्गत किया गया व खाद्य पदार्थ बेसन का नमूना संग्रहित किया गया, मेसर्स होटल मीट का राजा मच्छर चौराहा उरई स्थित परिसर का संघन निरीक्षण किया गया व साफ-सफाई हेतु नोटिस जारी किया गया व खाद्य पदार्थ सरसों के तेल का नमूना संग्रहित किया गया, मेसर्स माँ अन्नपूर्णा भोजनालय मच्छर चौराहा उरई स्थित परिसर का संघन निरीक्षण किया गया व साफ-सफाई न होने पर नोटिस जारी किया गया, मच्छर चौराहा उरई छोले भटूरे की दुकान प्रो० विवेक रंजन गुप्ता के परिसर का संघन निरीक्षण किया गया व साफ-सफाई हेतु नोटिस जारी किया गया व खाद्य पदार्थ मैदा का नमूना संग्रहित किया गया, फूड सेक्टी ऑन व्हील वैन के माध्यम से मच्छर चौराहा पर स्थित खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु मौके पर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे दूध, मिठाईयों, खाद्य तेल, मसाले आदि जाँचकर लोगो को मिलावट के प्रति जागरूक किया गया। उक्त नमूनों को जाँच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। जॉच परिणाम प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


