उत्तर प्रदेश

बाप की सेवा सर्वोपरि

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबेकुशीनगरl माँ बाप की सेवा सर्वोपरि है, और सच मे माँ बाप इस धरती पर दिखाई देने वाले भगवान हैं :अरविंद कुमार सागर जी प्रवासी भारतीय मदद समूह निस्वार्थ के संस्थापक

कुशीनगर-: कुशीनगर कसिया स्थित वृद्धाश्रम में आश्रित वृद्धजनों के लिए सेवार्थ एक दिवसीय कार्यक्रम में पहुँचकर प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ के सदस्यों ने की सेवा। साथ ही सभी बुजुर्गों के साथ भोजन कर उनसे आशीर्वाद भी लिए।

वृद्धाश्रम के संचालन समिति के सदस्य श्री विकास राज श्रीवास्तव जी ने वृद्धाश्रम में कार्यक्रम रखे थे जिसमें श्री विकास श्रीवास्तव जी ने प्रवासी भारतीय मदद समूह के संस्थापक श्री अरविंद कुमार सागर जी ससमूह निमंत्रण भेजा था। फिर क्या इस समूह के संस्थापक श्री अरविंद सागर जी बिना देरी किये ऐसे नेक कार्य हेतु अपने समूह में इस बात का जिक्र करते हुए वृद्धजनों की सेवा हेतु एकदिवसीय कार्यक्रम की ही बात कर डाली। और प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ के नेकदिल सदस्यों ने सदैव की भांति इस बार भी तन मन धन से सहयोग किये।

और आज वृद्धाश्रम पहुचकर बुजुर्गों की सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किये।प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ इस सेवार्थ कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी प्रियजनों को दिल से धन्यवाद देती है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button