पुलिस की सांठगांठ से खेत पर कब्जा करने का आरोप

शाहजहांपुर।बंडा के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। जिसमें पुलिस की सांठगांठ से क्षेत्र के कुछ लोगों पर उसकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
गांव अजमतपुर निवासी मनोज कुमार ने शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि उसके खेत पर दबंगों की कब्जा करने की नीयत है। जब वह खेती किसानी के मकसद से खेत में जाता है तो आरोपी दबंग उसे गाली गलौज कर खेत पर आने से मना करते हैं जबकि खेत राजस्व अभिलेखों में उसके परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज है। बुधवार को उपरोक्त आरोपी उसके खेत पर कब्जा कर रहे थे जब उसने आपत्ति जताई तो पुलिस उसे पकड़कर बंडा थाने ले आई। शिकायतकर्ता ने स्थानीय पुलिस पर भी आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अभी मुझे मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कर जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।
पंकज पंत, क्षेत्राधिकारी पुवायां
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



