मोटर साइकिल लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया

थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा, गोला – सिकन्द्राबाद रोड पर माह 26 जून 2023 में मोटर साइकिल लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनाँक 06.07.2023 को थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा दिनांक 26.06.2023 को रात्रि में थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मूड़ाविश्नू के आशीष कुमार वर्मा पुत्र रामकुमार वर्मा के साथ गोला सिकन्द्राबाद रोड पर मोटर साइकिल व मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरे 1. मुनेन्द्र पुत्र तोताराम निवासी देवीपुर थाना हैदराबाद जनपद खीरी 2.प्रमोद पुत्र हरद्वारीलाल निवासी तुर्कीखेड़ा थाना हैदराबाद जनपद खीरी को वैदाखेड़ा मोड के पास बहद ग्राम वैदाखेड़ा से एक अदद लूटी हुई मोटर साइकिल बजाज सीटी 100 व अलग अलग जगह से लूटे गये पांच अदद मोबाइल व दोनो के पास से एक –एक अदद तमन्चा 12 बोर व 01-01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया। माल बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना हैदराबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
नाम पता गिरफ्तार वांछित अभियुक्तगण
1.मुनेन्द्र पुत्र तोताराम निवासी देवीपुर थाना हैदराबाद जनपद खीरी
2.प्रमोद पुत्र हरद्वारीलाल निवासी तुर्कीखेड़ा थाना हैदराबाद जनपद खीरी
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 281/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हैदराबाद जिला खीरी।
बरामदगी का विवरण
1.एक अदद मोटर साइकिल सीटी 100 रजिस्ट्रेशन नं0 UP34AH4238 व
2.दो अदद तमन्चा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
3.पाँच अदद मोबाइल (तीन टच स्क्रीन व दो की पैड मोबाइल)
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मुनेन्द्र उपरोक्त
1. मु0अ0सं0 1295/2011 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली दर जिला खीरी।
2. मु0अ0सं0 459/2017 धारा 394/411 भा0द0वि0 थाना गोला जिला खीरी।
3. मु0अ0सं0 312/2017 धारा 394/411 भा0द0वि0 थाना नीमगांव जिला खीरी।
4. मु0अ0सं0 746/2016 धारा 110जी द0प्र0सं0 थाना हैदराबाद जिला खीरी।
5. मु0अ0सं0 037/2016 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हैदराबाद जिला खीरी।
6. मु0अ0सं0 25/2016 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना हैदराबाद जिला खीरी।
7. मु0अ0सं0 024/2016 धारा 401 भा0द0वि0 थाना हैदराबाद जिला खीरी।
8. मु0अ0सं0 337/2017 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना हैदराबाद जिला खीरी।
9. मु0अ0सं0 002/2018 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना हैदराबाद जिला खीरी।
10.मु0अ0सं0 268/2023 धारा 392/323 भा0द0वि0 थाना हैदराबाद जिला खीरी।
11. मु0अ0सं0 281/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हैदराबाद जिला खीरी।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त प्रमोद उपरोक्त
1. मु0अ0सं0 316/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 41 द0प्र0सं0 व 307/401/411 भा0द0वि0 थाना गोला जिला खीरी।
2. मु0अ0सं0 285/2015 धारा 2ख(ii)/3 उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना हैदराबाद जिला खीरी।
3. मु0अ0सं0 268/2023 धारा 392/323 भा0द0वि0 थाना हैदराबाद जिला खीरी।
4. मु0अ0सं0 281/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हैदराबाद जिला खीरी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 मो0जुबैर अहमद थाना हैदराबाद जिला खीरी।
2. हे0का0 राजेन्द्र गंगवार थाना हैदराबाद जिला खीरी।
3. हे0का0 सुशील कुमार थाना हैदराबाद जिला खीरी।
4. का0 ऋतुराज थाना हैदराबाद जिला खीरी।
5. का0 धीरज यादव थाना हैदराबाद जिला खीरी।
6. का0अभिषेक कुमार थाना हैदराबाद जिला खीरी
जिला संवाददाता सियाराम की खास रिपोर्ट विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें 941552 1961
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


