उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति अभियान के तहत दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता अय्यूब आलम

जनपद गोंडा थाना को0 देहात अंर्तगत उ0नि0 विजय बहादुर यादव मय टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अभियुक्त गोविन्द पुत्र हरिश्चन्द्र नि0 ग्राम किशुनपुरवा मौजा बेलवा बनघुसरा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0देहात क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना को0देहात में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसपर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button