उत्तर प्रदेश

तरबगंज पुलिस के हाथ लगा गौ तस्करी करने वाला अभियुक्त-*

संवाददाता अय्यूब आलम

जनपद गोंडा थाना तरबगंज अंर्तगत उ0नि0 रामब्यास सिंह मय टीम संग द्वारा दिनांक 06.07.2023 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गोवंश की तस्करी करने के वाले अभियुक्त राजेश सिंह पुत्र जगत नरायन नि0 जुझारीपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 19.04.2023 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा ग्राम गौहानी से गोवंशो से लदा एक ट्रक बरामद किया गया था। जिसमें गोवंश लदे वाहन को अभियुक्त राजेश सिंह चला रहा था। जिसपर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button