चोरी से दूसरे का पेड़ काटने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

चोरी से दूसरे का पेड़ काटने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार-
संवाददाता अय्यूब आलम
जनपद गोंडा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना करनैलगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने वाले आरोपी अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र मदन मोहन नि0 ग्राम कादीपुर बढईनपुर थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा को उ0नि0 एजाज अहमद मय टीम द्वारा गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 05 बोटा यूकेलिप्टस की लकड़ी को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने वादी विनय कुमार पुत्र स्व0 रामवीर नि0 ग्राम गोनवा कुर्मिनपुरवा के खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को चोरी से काट लिया था। जिसपर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


