50,000/- के ईनामिया को एस0टी0एफ0 व को0देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार-

(संवाददाता अय्यूब आलम)
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के निर्देशानुसार दिनांक 03.07.2023 को एस0टी0एफ0 लखनऊ व थाना को0 देहात की संयुक्त टीम ने 50,000/- के ईनामिया पास्को एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त रत्नेश पाण्डेय उर्फ बब्लू पुत्र अवघ बिहारी पाण्डेय नि0- ग्राम सुसुण्डा थाना-परसपुर जनपद गोण्डा को मुखबिर खास की सूचना पर निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह एस0टी0एफ0 लखनऊ तथा प्रभारी निरीक्षक को0देहात महेन्द्र प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने अभियुक्त को खोरासा बाजार से गिरफ्तार कर लिया उक्त अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी की नाबालिका पुत्री के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना को0देहात में मु0अ0सं0- 207/2020, धारा-323/504/506/376डी भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट व 3(1)ब/3 (2)5 एससीएसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमे उक्त अभियुक्त काफी लम्बे समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा 50,000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। जिसपर कार्यवाही करते हुए को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


