साहित्य महोपाध्याय प. सियाराम मिश्र की जयंती पर माल्यार्पण कर किया स्मरण

लखीमपुर खीरी
उत्तर प्रदेश, जनपद लखीमपुर खीरी, गोला गोकर्णनाथ। साहित्य महोपाध्याय पंडित सियाराम मिश्र की जयंती नगरपालिका परिषद में मनाई गई। जयंती अवसर उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया और पालिका सभागार में गोष्ठी आयोजित हुई जिसमें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। बताते चलें शनिवार को नगरपालिका परिषद प्रांगण में स्थापित पंडित सियाराम मिश्र जी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि, पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया। पश्चात पालिका सभागार में साहित्य के महान विद्वान स्वर्गीय मिश्र जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में गोला विधायक अमन गिरि ने कहा दिवंगत विधायक पिताजी स्वर्गीय अरविंद गिरि के प्रयासों से स्थापित प्रतिमा का उद्देश्य नगर के सम्मानित लोगों का जनमानस में सम्मान बढ़ाना था, इस प्रयास को निरंतर जारी रखना प्राथमिकता में है।
नगरपालिका अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल रिंकू ने कहा कि इस कार्यक्रम को आगे और अधिक भव्यता प्रदान की जाएगी। गोष्ठी संचालन कर्ता कवि मधुकर शैदाई ने पंडित जी की व्यक्तित्व पर कृतित्व पर काव्यपाठ कर कुछ इस तरह विचार व्यक्त किए कि धोती कुर्ता प्रिय सदा, इनका रहा लिवास। दाढ़ी संतों की तरह, निकट मंगला वास।।
अंत में स्वर्गीय पंडित सियाराम मिश्र के पुत्र राजन मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके कवि रमेश पांडे शलभ, केके शुक्ल गुरुजी, सुरेशचन्द शुक्ल, भाजपा नेता अवधेश मिश्र, आशीष सिंह डब्बू, भाजपा नगराध्यक्ष शत्रोहन मिश्र, राम कुमार गुप्त, राजाराम कश्यप, श्याम मोहन मिश्र, विश्वनाथ सिंह, विजय मिश्र, प्रमोद दीक्षित एवं नगर पालिका सभासद मोहित कनौजिया, इजरान अहमद, आशीष अवस्थी, धर्मेन्द्र तिवारी, रियाजुद्दीन, मो०दानिश, सुफियान खान, राजेश वर्मा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला संवाददाता सियाराम
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


