उत्तर प्रदेशसीतापुर
Trending

महिला आरक्षियों द्वारा निकाली गयी यातायात जागरुकता रैली

आशीष त्रिवेदी सीतापुर

सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस एवं परिवाहन विभाग के संयुक्त अभियान में यातायात सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु महिला आरक्षियों द्वारा स्कूटी रैली निकालकर आमजनमानस को यातायात नियमों जैसे- दो पहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठे सहयात्री को हेलमेट लगाने, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाना, नशे की हालत में वाहन न चलाना आदि का पालन करने हेतु जागरुक किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात श्री शोभित अत्री, एआरटीओ प्रवर्तन श्री संजय कुमार गुप्ता, प्रभारी यातायात श्री फरीद अहमद, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती पूजा यादव आदि उपस्थित रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button