जनपद गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में मानव कल्याण चैरिटेबल फाउंडेशन संस्था ने कराई 51 वी शादी

जनपद गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में मानव कल्याण चैरिटेबल फाउंडेशन संस्था ने कराई 51 वी शादी
इंडिया न्यूज़ दर्पण गाजियाबाद ब्यूरो चीफ नरेंद्र बंसल
दिनांक 27 जून 2023 को मानव कल्याण चैरिटेबल फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र त्यागी द्वारा 51 वी शादी कराई। जानकारी मिली कि रेनू नामक लड़की जो कि लोनी नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 में रहती थी और लड़की के माता-पिता नहीं थे। वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र त्यागी के संज्ञान में बात आते ही लड़की रेनू की शादी की सारी रूपरेखा तैयार कर पूरे हिंदू रीति रिवाज से लड़की की धूमधाम से शादी कराई। जिसमें पिता की भूमिका निभाते हुए लड़की रेनू का कन्यादान अपने हाथों से किया।

इससे पहले भी धर्मेंद्र त्यागी द्वारा मानव हित में अनेकों कार्य किए जाते रहे हैं। सर्दियों में गरीब लोगों को कंबल वितरण करना, रेडी पटरी पर परिवार का पालन पोषण करने वाले मजदूरों की आर्थिक मदद करना और सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना जैसे अनेकों कार्य त्यागी जी कराते रहते हैं। इस मौके पर शिव कुमार मित्तल जी, जितेंद्र कश्यप जी, मामराज प्रधान जी, परमेश्वरी सुनील फौजी जी, संगीता ठाकुर जी, मास्टर शिवकुमार जी, सत्यनारायण जी, गोरी शंकर पांडे जी, डॉक्टर सागर मोघा जी, विश्वनाथ जी, अमित कश्यप जी, महंत अजब दास जी, श्री राम त्रिपाठी जी आदि लोगों ने उपस्थित होकर वर वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान किया
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


