उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

लव मैरिज की रंजिश के चलते दबंगो ने की फायरिंग व धारदार हथियारों से किया हमला

यूपी के शाहजहांपुर मे लव मैरिज की रंजिश में दबंगों ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियार से हमला किया है। इस हमले में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की है।दरअसल घटना थाना खुटार क्षेत्र के चांदपुर गांव की है जहां दबंग रामबाबू और उसके लड़कों ने अपने साथियों के साथ सुरेंद्र के घर फायरिंग करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में सुरेंद्र,शीला, प्रीति और सर्वेश घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहा हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि 2 साल पहले इन दोनों परिवार में लड़के और लड़की ने प्रेम प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज की थी।इसी रंजिश के चलते दबंगों ने शराब पीकर जानलेवा हमला बोला था।

इंडिया न्यूज़ दर्पण से रिपोर्टर अवनीश कश्यप

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button