मैहर नगर पालिका ने प्रदर्शनी संचालक को थमाई 164,861/- अतिरिक्त जमा करने हेतु नोटिस

मैहर से कृष्ण कुमार पाण्डेय
नगर पालिका को भ्रमित करने के चक्कर में अपने ही बुने जाल में फंस गया प्रदर्शनी संचालक दोबारा नाप में और भी अधिक निकला प्रदर्शनी का छेत्रफल
मैहर। नगर पालिका द्वारा स्थानीय रैन बसेरा ग्राउंड में 100×100 यानी 10,000 वर्गफिट क्षेत्रफल में प्रदर्शनी लगाने हेतु *अशोक सागर, एग्जिबिशन समर फेस्टिवल फर्म* को मैदान किराए पर दिया गया था। किंतु विगत दिनों नगर पालिका द्वारा नाप करने पर प्रदर्शनी संचालक द्वारा कब्जा किया गया कुल क्षेत्रफल लगभग 34000 स्क्वायर फीट पाया गया था। जिसके बाद *नगर पालिका ने अतिरिक्त छेत्रफल में कब्जा किये जाने पर ₹164861 की राशि और जमा करने हेतु नोटिस प्रदर्शनी संचालक अशोक सागर को जारी किया था।* नोटिस के जवाब में प्रदर्शनी संचालक ने नाप के वक्त उपस्थित न होने का हवाला देते हुए दोबारा नाप करने का आग्रह किया था। उक्त आवेदन पर *मंगलवार शाम नगर पालिका की चार सदस्यीय टीम ने प्रदर्शनी के कुल क्षेत्रफल की पुनः नाप की।* नई नाप में प्रदर्शनी संचालक द्वारा कुल कब्जा किया गया *क्षेत्रफल पहले से भी बढ़कर आया जोकि 207×187 यानी कुल 38709 स्क्वायर फीट है।* नई नाप के अनुसार प्रदर्शनी संचालक से अतिरिक्त मांग की गई राशि निश्चित ही 164000 से भी अधिक बढ़ जाएगी। नगर पालिका द्वारा की गई इस कार्यवाही की सम्पूर्ण नगर में भूरी-भूरी प्रसंशा की जा रही है। उक्त कार्यवाही हेतु CMO रवि गुप्ता, प्रभारी इंजीनियर बंशपति पाण्डेय, ARI अखिलेश सहित सम्पूर्ण नगरपालिका स्टाफ बधाई के पात्र है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



