उत्तर प्रदेश

जैसे यूपी के माफिया ठंडे हो गए,वैसे ही मौसम भी ठंडा हो गया है:सीएम योगी

नोएडा।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश के चमक दमक वाले शहर नोएडा पहुंचे।सीएम ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की 1718.66 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

 

नोएडा स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने ने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश के माफिया ठंडे हो गए वैसे ही अब यहां का मौसम भी ठंडा हो गया है।सीएम ने कहा कि जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम अपने मंदिर में विराजमान होंगे।सीएम ने कहा कि यहां देखो हमारे प्रधानमंत्री का अमेरिका में अभूतपूर्व स्वागत हुआ और भारत दुनिया में 5वीं अर्थव्यवस्था के रूप उभरा है। वहीं पाकिस्तान को देखो आज वह एक-एक रोटी के लिए मोहताज हो रहा है।

 

सीएम योगी ने कहा कि आज ही के दिन 48 साल पहले कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने और लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया था। रामनाथ गोयनका जी ने आवाज मुखर की थी।आज उनके नाम से एक मार्ग का लोकार्पण करने का मौका मिला।सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करता हूं, आजादी के बाद देश के लोकतंत्र पर जब संकट आया था तो जय प्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में अटल, आडवाणी जी थे और सभी ने एक मंच पर आकर लोकतंत्र को बचाने का काम किया था, लेकिन आज जेपी और लोहिया के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

 

 

सीएम योगी ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर नोएडा के लोगों 1718 करोड़ की योजनाओं की सौगात मिल रही है।इसमे नोएडा सेक्टर 123 में 142 करोड़ की लागत से निर्मित सब स्टेशन, नोएडा ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाला पर्थला चौक के उपर केबल स्टेयड फ्लाई ओवर ,सेक्टर 78 में वेदवन पार्क जैसे विकास कार्य शामिल है। केंद्र सरकार की मोदी जी के नेतृत्व में 9 वर्ष की उपलब्धियों को बताने आपके बीच आया हूं, 2024 में एक बार फिर से सरकार आए। आपको 1718 करोड़ की परियोजना देने आया हूं।

 

सीएम योगी ने कहा कि पहले लोग यहां नहीं आते थे, दिल्ली चले जाते थे,क्योंकि यहां व्यवस्था अच्छी नहीं थी,लेकिन पिछले 6 सालों में स्थिति बदल गई है। आज इन परियोजनाओं का लोकार्पण और ग्रेटर नोएडा में एक रोबोटिक मैन्यूफैक्चरिंग का उद्घाटन हो रहा है। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है। 6 साल पहले जेवर की क्या स्थिति थी, जिन चीजों की पहले सिर्फ कल्पना की थी वो सब हो रहा है। जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों का धन्यवाद।

 

सीएम योगी ने कहा कि काशी भी हमारे पास, अयोध्या भी हमारे पास और नोएडा भी हमारे पास। दुनिया के अंदर जहां भी सनातनी हैं, सभी जनवरी 2024 में राम मंदिर के बनने का इंतजार कर रहा है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button