वसीयत करने से नाराज बेटे ने पिता को लाठी डंडे से बर्बरतापूर्वक पीटा

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर।
वसीयत करने से नाराज बेटे ने पिता को लाठी डंडे से बर्बरतापूर्वक पीटा, हुई मौत।तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के बहुरिया टोला में वसीयत करने से नाराज पुत्र ने अपने पिता की लाठी डंडे व लात घूसों से पिटाई कर हत्या कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा बनवा पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की पुत्री की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के बहुरिया टोला निवासी बादशाह राय पुत्र ब्रह्मा राय उम्र लगभग 65 साल छह माह से बीमार थे और बिस्तर पर थे। उनका इकलौता पुत्र अभिमन्यु सिंह नशेबाज है व अक्सर रुपये पैसे के लिए प्रताड़ित करता था। इससे आजिज आकर बादशाह राय ने अपनी संपूर्ण संपति पतोहु प्रतिमा व पौत्रगणों के नाम से वसीयत कर दी। इससे खुन्नस खाया अभिमन्यु अपने पिता को हमेशा प्रताड़ित करता व मारपीट करता रहता था।शनिवार की रात करीब नौ बजे अभिमन्यु ने अपने पिता को बिस्तर से गिराकर लात घूंसो व लाठी डंडे से बुरी तरह मारा जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रविवार को मृतक की पुत्री दीपू सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने आरोपी पुत्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। सीओ उमेश कुमार भट्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को जेल भेज विवेचना की जा रही है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


