उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले, कांग्रेस नहीं, पीएम मोदी ने पूरा किया महात्मा गांधी का सपना-

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर।

कुशीनगर में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले, कांग्रेस नहीं, पीएम मोदी ने पूरा किया महात्मा गांधी का सपना-उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम पर कांग्रेस ने केवल राजनीति की, उनके सपने को पूरा नहीं किया। उसको पूरा करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।गांधी जी के स्वच्छता का सपना गांव घर तक साकार हुआ है। अब मां-बहन या भाई खेत में शौच को नहीं जाते। हर घर में शौचालय है। असल में भाजपा सरकार ने राम राज्य का सपना साकार किया है। इसे देश व प्रदेश की जनता भी महसूस कर रही है। वे शनिवार को जिला मुख्यालय रविंद्र नगर धूस के बुद्धा पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता प्रेस, जिससे महात्मा गांधी का पुराना नाता रहा है, उसको भाजपा सरकार द्वारा सम्मान दिया गया तो विपक्षी बौखला गए। राजनीति कर रहे हैं, पीएम मोदी पर आरोप लगा रहे हैं। कहा आज पूरी दुनिया में भारत की तस्वीर बदली है, अब यह भ्रष्टाचार व घोटालों के लिए नहीं, सुशासन के लिए जाना जाता है। विश्व मोदी को सम्मान की दृष्टि से देख रहा है, यह परे देश की जनता का सम्मान है।सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकार में बिजली एक सप्ताह रात व एक सप्ताह दिन में मिलती थी। कुछ जिले ही रोशन रहते थे। अब ऐसा नहीं है। सभी 75 जिलों को समान रूप से बिजली मिल रही है। दम तोड़ती बेसिक शिक्षा की हालात योगी सरकार ने सुधारी है। स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हुई है। सडकों का जाल बिछाया गया है। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक एक्सप्रेस वे हैं।राम मंदिर पर भी सपा को घेरा और कहा कि सपा के लोग वोट मांगने आएं तो पूछना कि क्या आप राम मंदिर का दर्शन करने जनवरी में अयोध्या जाएंगे, वे जवाब नहीं दे पाएंगे। दो विधान, दो निशान को समाप्त करने का भी कार्य मोदी सरकार ने ही धारा 370 हटाकर किया। कहा कि यूक्रेन और सूडान से नागरिकों को सकुशल वापस लाना, भारत की मजबूती को बताता है।गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि 15 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। पहले विरोधी कहते थे कि भाजपा कहती है, मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे। आज हम भव्य मंदिर भी बना रहे हैं और मंच से तारीख भी बता रहे हैं। सांसद विजय कुमार दूबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय आदि ने भी संबोधित किया।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button