उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने गौआश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण

बलरामपुर। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने तहसील सदर में ग्राम सिसई एवं रेवांरी में गौआश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौआश्रय स्थल पर गोवंश को गुड़ एवं चना खिलाया और बीमार गाय के इलाज की जानकारी प्राप्त की एवं रजिस्टर देखा। उन्होंने गोवंशो को हीट स्ट्रोक से बचाने के जरूरी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा भूसा भंडारण देखा गया एवं भूसा भंडारण को नमी एवं बारिश के दौरान भीगने से बचाने के लिए समुचित व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने गोआश्रय स्थल पर गोवंश को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए शेड में पंखे की व्यवस्था किए जाने, पेयजल की समुचित व्यवस्था सहित अन्य उपाय किए जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि गोवंश के लिए हरे चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, इसके लिए गौआश्रय स्थल के समीप या चारागाह की जमीन पर हरा चारा लगाया जाए। सड़कों पर दिख रहे छुट्टा पशुओं को गौआश्रय स्थल पर रखे जाने का निर्देश। गौआश्रय स्थल के समीप मनरेगा से बड़ा तालाब बनवाए जाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने पंचायत भवन रोवारी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत सहायक का कक्ष एवं जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने का रजिस्टर देखा। पंचायत भवन का उपयोग केवल शासकीय कार्यों के लिए किए जाने अन्य किसी कार्य के लिए ना किए जाने का निर्देश दिया। डीएम द्वारा हर घर जल मिशन के तहत ग्राम पेयजल परियोजना के लिए नवचिन्हित भूमि का निरीक्षण किया गया।

कार्यदायी संस्था एलएनटी द्वारा बताया गया कि लागत रुपए दो करोड़ से सभी घरों में नल का कनेक्शन दिया जाएगा। डीएम द्वारा एलएनटी को प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए जाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी गिरीश चन्द्र पाठक, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डीसी मनरेगा और अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

*रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध*

*ब्यूरो चीफ बलरामपुर*

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button