समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया

(सीतापुर रिपोर्ट रतन प्रकाश तिवारी)
सीतापुर। बंशीधर युवन पब्लिक इण्टर कालेज में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।आज प्रातः 7 बजे से ही लोग योगस्थल पर यहआना प्रारम्भ हो गये।इस अवसर पर समाजसेवी हरीश कुमार शुक्ल ने सभी को योग के विषय मे सम्बोधित किया।अपने सम्बोधन मे कहा योग जीवन को सुख और आनंद देता है।योग शरीर को स्वस्थ रखता है।योग जीवन में अनुशासन और संयम को सीखाता है।भारत की यह परम्परा सम्पूर्ण विश्व अपना रहा है।योग मानवतावाद को भी एक रास्ता देता है।यह दिवस वसुधैव कुटुम्बकम की परिकल्पना को साकार करता है।
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
विद्यालय के प्राचार्य विजय त्रिवेदी ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


