किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बलरामपुर कलेक्ट्रेट में किसानों का मासिक बैठक संपन्न।

बलरामपुर:आज दिनांक 21 जून 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट बलरामपुर के द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पर मासिक बैठक किया गया जिसमे किसानों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय बलरामपुर को सौंपा गया जिसमें किसानों की मांगे निम्नवत है:-
(1) बजाज ग्रुप इटई मैदा चीनी मिल के किसानों के गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान कराया जाए जिससे किसान इस सूखाग्रस्त में बहुत परेशान हैं जिससे किसान खुशहाल हो
(2) आवारा पशु जो किसानों के लगे फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं जिससे किसान बहुत परेशान रहते हैं ऐसे आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में डाला जाए।
(3) विकासखंड श्रीदत्तगंज में कुल कितने गौशाला आए हैं और कितने संचालित हैं और किस न्याय पंचायत में हैं कितने कर्मचारी कार्यरत हैं तथा किस-किस गौशाला में कितने पशु हैं कितने चारा खाने के लिए हैं वह पानी पीने के लिए हैं उन्हें दर्शाने की कृपा की जाए।
(4) विकासखंड श्रीदत्तगंज में बिजली उपकेंद्र जिगना में सस्ती तार लगाई गई है आए दिन रोड के तार गिरते हैं जिससे जनता को खतरा बना रहता है और ट्रांसफार्मर की फ्यूज उड़ जाती है गांव में बिजली ना होने के कारण अंधेरा व सन्नाटा छाया रहता है बुलाने पर कर्मचारी नहीं आते हैं और ऊपर से ₹200 की मांग करते हैं इसकी मौके की जांच करा कर दंडित किया जाए।
(5) श्रीनगर जुआ थान न्याय पंचायत गिद्धौर महुआ इब्राहिम श्रीदत्तगंज में बने खाद गोदाम प्रभारी व कर्मचारी अधिकारियों द्वारा पैसा लेकर ज्यादा अधिक भाव में बेचा जाता है ₹330 में यूरिया खाद बोरी बिकती है उसकी जांच करवाई जाए अगर जो भी दोषी पाया जाता है तो उसे दंडित किया जाए।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत बलरामपुर युवा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार भारती राजबहादुर शर्मा जिला उपाध्यक्ष बलरामपुर हजारी लाल वर्मा राजकुमार यादव सहदेव वर्मा फातिमा खातून राधेश्याम वर्मा यशोदा देवी सावित्री सहित जिला अध्यक्ष तिलकराम वर्मा आदि नेता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
*इंडिया न्यूज़ दर्पण के साथ क्राइम संवाददाता बलरामपुर से कृष्ण मुरारी की रिपोर्ट।*
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


