उत्तर प्रदेश

थाना तिलहर पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर हत्या करने वाले 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

तिलहर जनपद शाहजहांपुर

सचिन शर्मा डिवीजन हेड बरेली

 

 

दिनाँक- 20.06.2023*

थाना तिलहर पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर हत्या करने वाले 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

*“सरकारी पानी की पाईप लाईन में टोटी लगाने को लेकर लोम हर्षक अशोक की हत्या करने वाला अभियुक्तगणो को घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 03 अदद लाठी डण्डे के साथ किया गया गिरफ्तार।”*

 

दिनांक 19.06.2023 को विजय सिंह पुत्र अशोक सिंह नि0ग्रा0 सुनौरा अजमतपुर तिलहर जनपद शाहजहाँपुर तिलहर जनपद शाहजहाँपुर द्वारा राजेन्द्र सिंह पुत्र गजराज सिंह , अखिलेश , कमलेश, मिथलेश, नीलेश पुत्रगण राजेन्द्र सिंह , हिमांशु पुत्र अखलेश, सौरभ पुत्र मिथलेश निवासीगण ग्राम सुनौरा अजमतपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर के विरुद्ध बाबत अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर मृतक अशोक सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह नि0ग्रा0 सुनौरा अजमतपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर को जबरन अपने घर में उठा ले जाना तथा नाजायज असलहो की बटो से मृतक अशोक सिंह के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने व जान से मार देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 426/2023 धारा 147/148/149/364/302/34 भादवि पंजीकृत कराया।

*उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.06.2023 को मृतक अशोक सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह नि0ग्रा0 सुनौरा अजमतपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर का अपने पडोसी राजेन्द्र सिंह पुत्र गजराज सिंह , अखिलेश , कमलेश, मिथलेश, नीलेश पुत्रगण राजेन्द्र सिंह , हिमांशु पुत्र अखलेश, सौरभ पुत्र मिथलेश निवासीगण ग्राम सुनौरा अजमतपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर के साथ सराकरी पानी की पाईप लाईन में टोटी लगाने को लेकर कहा सुनी व गाली गलौज हुई जिस पर अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर मृतक अशोक सिंह उपरोक्त के साथ लाठी डण्डो व नाजायज तमन्चे की बट से बेहरहमी से मारपीट की गई जिससे अशोक सिंह उपरोक्त के गम्भीर चोटे आये जिससे उसकी मृत्यु हो गई।*

 

श्री एस0 आनन्द पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर व श्री संजीव कुमार वाजपेई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान क्षेत्राधिकारी तिलहर श्री प्रयांक जैन तथा प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार शर्मा को नामित अभियुक्तगण राजेन्द्र सिंह पुत्र गजराज सिंह , अखिलेश , कमलेश, मिथलेश, नीलेश पुत्रगण राजेन्द्र सिंह , हिमांशु पुत्र अखलेश, सौरभ पुत्र मिथलेश निवासीगण ग्राम सुनौरा अजमतपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित गई। चूँकि मामला अतिसंवेदनशील था इसलिए यथाशीघ्र तत्काल अल्प समय में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. राजेन्द्र सिंह पुत्र गजराज सिंह , 2. अखिलेश , 3. कमलेश पुत्रगण राजेन्द्र सिंह , 4. हिमांशु पुत्र अखलेश निवासीगण ग्राम सुनौरा अजमतपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर को आज दिनांक 20.06.2023 को समय करीब 06.30 बजे नेशनल हाईवे 24 पर स्थित शिव शक्ति ढाबे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उनकी निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 03 अदद लाठी डण्डे बरामद किये गये तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सम्पादित की जा रही है। शेष वांछित अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास किये जा रहे है शीघ्र ही गठित पुलिस टीम द्वारा शेष अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी की जायेगी।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण :-*

1.राजेन्द्र सिंह पुत्र गजराज सिंह नि0ग्रा0 सुनौरा अजमतपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर

2.अखिलेश पुत्र राजेन्द्र सिंह नि0ग्रा0 सुनौरा अजमतपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर

3.कमलेश पुत्र राजेन्द्र सिंह नि0ग्रा0 सुनौरा अजमतपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर

4. हिमांशु पुत्र अखलेश नि0ग्रा0 सुनौरा अजमतपुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर

 

*बरामदगी विवरण :-*

1.एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर

2.एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

3.03 अदद लाठी डण्डे

 

 

*पूछताछ विवरण :-* सभी अभियुक्तगण ने एक स्वर में अपने जुर्म की माँफी माँगते हुए बताया कि दिनांक 19.06.2023 को हमारा मृतक अशोक सिंह से सरकारी पानी की पाईप लाईन में टोटी लगाने को लेकर झगडा हो गया था क्योकि अशोक सिंह अपने घर के सामने पानी की टोटी लगाना चाहता था जिससे गली में आने जाने के लिए अवरोध हो जाता हम टोटी लगाने से मना किया परन्तु वह नही मना इसी बात को लेकर हम लोगो में झगडा हो गया और हम लोगो ने लाठी डण्डे व तमन्चे की बट से अशोक को मारा मारपीट जिससे अशोक सिंह के गम्भीर चोटे आयी तथा उसकी मृत्यु हो गई।

 

*अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण :-*

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर

उ0नि0 श्री घनश्याम बहादुर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर

उ0नि0 श्री राजेश कुमार थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर

हे0का0 427 अनिल कुमार सिद्धू थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर

का0 2259 दीपक कुमार थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर

का0 2745 संजीव कुमार थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर

का0 2258 राहुल कुमार थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर

का0 2128 सनी कुमार थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button