उत्तर प्रदेशबरेली
Trending

अवैध खनन‌ कर रहे माफियाओं के खिलाफ देवरनियां पुलिस सक्रिय।

अवैध खनन‌ कर रहे माफियाओं के खिलाफ देवरनियां पुलिस सक्रिय।
ग्राम प्रधान की जेसीबी को पुलिस ने किया सीज।
कार्रवाई से खनन माफियों मे मची खलबली।

देवरनियां। कोतवाली देवरनियां इलाके मे अवैध रुप से हो रहे खनन के खिलाफ देवरनियां पुलिस सक्रिय हो गयी। सोमवार देरशाम पुलिस ने अवैध रुप से खनन कर रही ग्राम प्रधान की जेसीबी को सीज कर दिया है।
देवरनियां इलाके मे पुलिस से छुपाकर खनन माफिया अवैध रुप से खनन कर जमीन को बंजर बना रहे हैं। सोमवार देरशाम पुलिस ने बडी कार्रवाई कर दी। इंस्पेक्टर इन्द्र कुमार के मुताबिक उन्हें मुखबिर द्वारा दी गयी,कि ग्राम अभयपुर के प्रधान पति अमर सिंह के खेत जेसीबी चल रही है। उन्होंने पुलिस टीम के साथ छापामार कर अवैध रुप से खनन कर रही जेसीबी को पकडकर थाने ले आये,और उसे सीज कर दिया गया। इंस्पेक्टर इन्द्र कुमार ने बताया कि करीब पन्द्रह दिनों से खनन चल रहा था। पकडी गयी जेसीबी ग्राम प्रधान उदरा विनोद कुमार की है।
पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं मे खलबली मच गयी है।
फोटो— पकडी गयी‌ जेसीबी। इंडिया न्यूज़ दर्पण से रिर्पोटर परवेज़ अहमद नाबाबगंज

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button