पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान मैं हूं अभिमन्यु

सतना से सुनील कुमार दाहिया
मैहर। शासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान मैं हूं “अभिमन्यु” के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस ) मैहर के मार्गदर्शन में थाना मैहर द्वारा 17 जून को थाना क्षेत्र में जाकर युवकों,पुरुषो को नशा से दूर रहने, दहेज प्रथा को समाप्त करना, रूढ़िवादिता को समाप्त करना, अश्लीलता को रोकना,भ्रूण हत्या रोकना, अनैतिक कार्य देखने पर, तत्काल पुलिस को सूचना देना, लिंग भेद को समाप्त करना आदि सभी विषयों पर जनता को जागरूक किया गया। अभियान में मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में हेमंत शर्मा, एन.एच.सेंगर, के.पी.पाण्डेय, एन.एच.सेंगर, राघवेंद्र सिंह बघेल, ऋषभ छारि, बृजेन्द्र पाण्डेय एवं संजय तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



