मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक।

(अमानीगंज/अयोध्या जिला संवाददाता रवि शुक्ला)
महिला सशक्तिकरण के फेज 3 के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत खण्डासा पुलिस ने शुक्रवार को कौराह पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया । मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक करने के साथ साथ साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। इससे इतर शासन प्रशासन से महिला उत्थान में चल रही नीतियों कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव व महिला कांस्टेबलों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने हेतु शासन द्वारा जारी महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन 1090, यूपी–112,181,1076 आदि नंबर युक्त पैंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया। साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बताया गया कि किसी अन्जान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करें। यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करायें।
इस मौके पर चौकी प्रभारी खंडासा शैलेश त्रिवेदी व महिला कांस्टेबल और भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


