
प्रदेश सरकार ने विरासत स्थल के रूप में चयनित किया देवीपाटन मन्दिर
तुलसीपुर/बलरामपुर।p प्रदेश सरकार ने जिले के देवीपाटन मन्दिर को विरासत स्थल के रूप में चयनित किया है। इसके लिए स्वच्छ विरासत अभियान शुरू किया गया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारम्भ किया गया।
सरकार ने प्रदेश के 35 जिलों में 75 विरासत स्थलों का चयन किया है। इन स्थलों पर स्वच्छ भारत के तहत विशेष अभियान का शुुभारम्भ शनिवार को देवीपाटन पीठाधीश्वर महन्त मिथलेशनाथ योगी, स्थानान्तरित पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना, उप जिलाधिकारी तुलसीपुर मंगलेश दुबे एवं अधिशासी अधिकारी सम्पूर्णानन्द तिवारी की उपस्थिति में पतंग उड़ाकर किया गया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पहले दिन शनिवार को मन्दिर परिसर के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य विरासत स्थल की साफ-सफाई सुनिश्चित करना है। इसका समापन 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के दिन गोशाला में गो सेवा के उपरान्त किया जाएगा।
*रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध*
*ब्यूरो चीफ बलरामपुर*
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



