ग्राम ओगरापुर में महिला ग्राम चोपाल का आयोजन

सोहारामऊ ,
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी हसनगंज के पर्यवेक्षण में थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा सोहरामऊ थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा व चौकी प्रभारी इरफान अहमद, तथा महिला कांस्टेबल उजाला त्यागी, सुषमा के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत ग्राम ओगरापुर में महिला ग्राम चोपाल का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओं को महिला शक्ति मोबाइल व महिला हेल्फ डेक्स तथा महिला साइबर सेल के बारे में जानकारी दी गई तथा महिलाओं को मिशन शक्ति के नियमों के बारे में जानकारी दी गई , और बताया की किसी महिला संबंधित अपराध में सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत अभियोग पंजीकृत कर करवाही की जाएगी व महिला हेल्फ लाइन के सभी नंबरों की जानकारी दी गई। इस मौके पर महिलाओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया, और मिशन के बारे में जानकारी करने की इच्छा जताई।
उन्नाव से संवाददाता विशाल गोस्वामी
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


