हरियाणा में हुए लाठीचार्ज सहित जन समस्याओं के निदान ना होने की वजह से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

दिनांक 12.06.2023 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल सहित प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाओ ने एकत्रित होकर निम्नलिखित जन समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रदर्शन किया ॥
उक्त प्रदर्शन के अंत में महामहिम राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री महोदय, महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार एटा को सौंपा ॥
उक्त प्रदर्शन में निम्नलिखित बिंदुओं को प्रमुख रूप से उठाया गया॥
01 :- हरियाणा में एमएसपी गारंटी कानून के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कठोर कार्रवाई की जाए॥
02 :- देश की महिला पहलवान शांतिपूर्ण तरीके से अपने साथ हुए अत्याचार के खिलाफ लंबे समय से आंदोलनरत है , वही भारत सरकार अपराधी की तरफदारी करते हुए पहलवानों का उत्पीड़न कर रही है तत्काल प्रभाव से अपराधी को जेल भेजा जाए।
03 :- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को फ्री बिजली देने की सार्वजनिक घोषणा के बावजूद भी एक षड्यंत्र के तहत किसानों के साथ छल करते हुए विधुत विभाग के अधिकारी कर्मचारी शासन प्रशासन की मिलीभगत से किसानों को विल भेज कर वसूली करने का प्रयास कर रहे हैं जिसे तत्काल रोका जाए।
04 :- ग्रामीण भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सभी कर्मचारी अधिकारियों को गृह मंडल से बाहर कम से कम ढाई सौ किलोमीटर दूर तैनात किया जाए जिससे भ्रष्ट कर्मचारी अधिकारियों का नेताओं से गठजोड़ टूटे और आम जनता को भ्रष्टाचार से निजात मिल सके।
05 :- ईशन नदी को पुनर्जीवित कराने के उद्देश्य से पिछले लगभग एक दशक से अधिक समय से किसान मजदूर नौजवान आंदोलनरत है शासन प्रशासन की उदासीनता के कारण आज तक ईशन नदी पुनर्जीवित नहीं हो सकी है इसलिए किसान नौजवानो ने निर्णय लिया है कि ईशन नदी को गोद लेकर आम जनता के सहयोग से खुदाई कराकर ईशन नदी को पुनर्जीवित कराने का काम करेंगे जिससे करोड़ो जीव जंतुओ के जीवन जीने में सुगमता आ सके शासन-प्रशासन तत्काल प्रभाव से किसानों को नदी को गोद देने का काम करें जिससे नदी को तत्काल प्रभाव से पुनर्जीवित किया जा सके।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


