धोखाधड़ी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर।
थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा एक अदद चार पहिया वाहन, 1.5 लाख रुपये नगद के साथ धोखाधड़ी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 243/2023 धारा 420/406/504/506/411 भा.द.वि. से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गुलाम मुस्तफा शेख पुत्र स्व0 मुबारक शेख निवासी शीतलापुर थाना घुघुली जिला महाराजगंज उ0प्र0 हा0मु0 शास्त्रीनगर थाना कोतवाली महाराजगंज जिला महाराजगंज उ0प्र0 को गिरफ्तार कर उसके पास से कुल 1 लाख 50 हजार रूपये व एक अदद वैगनार कार बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पंजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0 243/2023 धारा 420/406/504/506/411 भा.द.वि. गिरफ्तार अभियुक्त-1-गुलाम मुस्तफा शेख पुत्र स्व0 मुबारक शेख निवासी शीतलापुर थाना घुघुली जिला महाराजगंज उ0प्र0 हा0मु0 शास्त्रीनगर थाना कोतवाली महाराजगंज जिला महाराजगंज उ0प्र0 विवरण बरामदगी-1-गबन किये गये कुल 1 लाख 50 हजार रूपये नगद
2-एक अदद चार पहिया वाहन वैगनआर नं0 UP56.AU.5496-गिरफ्तार करने वाली टीमः-1-प्र0नि0 श्री विनय कुमार सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।
2-व0उ0नि0 श्री सूर्यभान यादव थाना कप्तानगंज जनपद कशीनगर।
3-का0 रितेश यादव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।
4-का0 सचिन कौरव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।
5-का0 राजहंस यादव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।
6-का0 दुर्गविजय सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


