बाग में जा रही नाबालिग लड़की के साथ गैगं रेप दो आरोपी गिरफ्तारः-

जनपद गोंडा के थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के रहने वाली एक महिला द्वारा लिखित सूचना दी गयी थी कि मेरे ही गाँव के विपक्षीगण संजय यादव व निकुल यादव द्वारा मेरी नाबालिक पुत्री के साथ गांव के बाहर बाग में जाते समय रास्ते में दुष्कर्म किया गया है वादिनी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त संजय यादव व निकुल यादव उर्फ विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो आरोपी ग्राम मठनन पुरवा मौजा बनुआ थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा के है अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


