उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक ने 2 थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर

बलरामपुर। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही मिलने पर तीन थानाध्यक्षों पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने 2 थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि एक थानाध्यक्ष को उनके पद से हटाते हुए उन्हें अपराध शाखा में भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने लालिया थानाध्यक्ष जय हरि मिश्र को लाइन हाजिर करते हुए अजय कुमार पान्डेय को लालिया थानाध्यक्ष बनाया है। इसी तरह गौरा थानाध्यक्ष विनय कुमार यादव को लाइन हाजिर करते हुए तेज नारायण गुप्ता को गौरा का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। पिछले कुछ महीनों से देहात थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को रोक पाने में असफल देहात थाना प्रभारी राज कुमार सरोज को हटाकर जय दीप दुबे को देहात थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

देहात थानाध्यक्ष राज कुमार सरोज को अपराध शाखा में भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिन पूर्व महाराजगंज तराई क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए वहां के थाना के प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक के लगातार कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

 

*रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध*

*ब्यूरो चीफ बलरामपुर*

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button