उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ राहत व बचाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

बलरामपुर। जनपद में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य की पूर्व तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें विधायक पल्टूराम, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक रामप्रताप वर्मा, विधायक एसपी यादव, चेयरमैन नगरपालिका बलरामपुर धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य समेत अन्य लोग शामिल रहे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए बरसात पूर्व बंधो की मरम्मत एवं बाढ़ चौकिया, बाढ़ सुरक्षा समिति का संचालन कर दिया जाए। बाढ़ को लेकर अपने क्षेत्र से सम्बन्धित समस्याओं से सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराया। विधायक पिछले वर्ष आई बाढ़ ने भीषण तबाई मचाई थी। जिसको देखते हुए अभी से ही तैयारियां पूरी कर लेनी होगी। ताकि बाढ़ की तबाही से जनता को बचाया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी कार्य समय से पूर्ण करा लिए जायेंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव, तीनों तहसीलों के उप जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड जेके लाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता सरयू नहर, राप्ती नहर, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार सिंह, आपदा सहायक राजेश कुमार व अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

*रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध*

*ब्यूरो चीफ बलरामपुर*

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button