न्यायालय परिसर में घायलों का हालचाल जानने पहुंचे योगी आदित्यनाथ

लखनऊ।न्यायालय परिसर में हुई घटना में घायल बच्ची व सिपाही का आज केजीएमयू पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर घायलों हाल जाना और हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया।
लखनऊ।सिविल कोर्ट में गैगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे वकील के भेष में आए थे। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक बच्चे को भी गोली लगी है। घटना के बाद से कोर्ट परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मोजूद है.आपको बता दें कि संजीव माहेश्वरी जीवा बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में आरोपी था। पेशी के लिए संजीव को कोर्ट में लाया गया था। गोली कांड में चार से पांच लोगों के घायल होने की भी खबर है। जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। संजीव महेश्वरी जीवा पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर था। वहीं कोर्ट परिसर में हुई इस तरह की वारदात से वकीलों में आक्रोश है और सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है
इंडिया न्यूज़ दर्पण से रिपोर्टर अवनीश कश्यप
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


