अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय
Trending

गैंगस्टर एक्ट के वांछित गिरफ्तार

 

भेलसर(अयोध्या)

थाना मवई पुलिस ने सोमवार की सुबह मल्लाहन पुरवा मोड़ से गेंगेस्टर एक्ट में छह माह से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मवई पुलिस एसएसपी मुनिराज के निर्देश पर अपराधियों की रोकथाम व उनकी धरपकड़ हेतु अभियान चला रही थी तभी गेंगेस्टर एक्ट में छह माह से फरार चल रहे अभियुक्त अली उर्फ लल्ला पुत्र नियामत अली निवासी तकिया मजरे भटमऊ नारायनपुर मवई को उपनिरीक्षक विनोद कुमार गिरी कांस्टेबल सन्तोष सरोज व रामाश्रय यादव के साथ मल्लाहन पुरवा मोड़ पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमें संगीन धाराओ में दर्ज है।। रिपोर्ट धीरेन्द्र मिश्रा

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button