स्वामित्व रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य के लिए तहसीलदार पूनम तोमर भोपाल में सम्मानित

सांवेर। स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री कार्य में बेहतर प्रदर्शन और उल्लेखनीय योगदान के लिए सांवेर तहसीलदार पूनम तोमर को भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रमुख सचिव ने उन्हें सम्मान प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।
स्वामित्व योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि के अधिकारों को अभिलेखों में दर्ज करने और ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत रजिस्ट्री कार्य को बेहतर ढंग से संपादित करने में पूनम तोमर की भूमिका को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया।
भोपाल में मिले इस सम्मान से सांवेर तहसील का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। तहसीलदार पूनम तोमर की इस उपलब्धि पर राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



