सामाजिक न्याय के पुरोधा बीपी मंडल की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने किया नमन-पारसनाथ यादव
सामाजिक न्याय के पुरोधा बीपी मंडल की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने किया नमन-पारसनाथ यादव

संवाददाता सीताराम यादव इंडिया न्यूज़ दर्शन
सामाजिक न्याय के पुरोधा बीपी मंडल की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने किया नमन-पारसनाथ यादव
अयोध्या। समाजवादी पार्टी लोहिया भवन, गुलाब बाड़ी पर आज सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों की मजबूत आवाज रहे बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (बीपी मंडल) की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बीपी मंडल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बीपी मंडल का जीवन सामाजिक बराबरी, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के उन वर्गों की आवाज को मजबूती देने का काम किया, जिन्हें लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक रूप से पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया। मंडल आयोग के माध्यम से पिछड़े वर्गों के अधिकारों और प्रतिनिधित्व के सवाल को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिली।
समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया के सामाजिक न्याय के विचारों और बीपी मंडल के संघर्षों की विचारधारा आज भी समाज को समानता और सम्मान के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। समाजवादी पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की लड़ाई को मजबूती से उठाती रही है।
समाज में किसी भी प्रकार के भेदभाव को समाप्त कर सभी वर्गों को समान अधिकार और सम्मान मिले। युवाओं को महापुरुषों के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सामाजिक न्याय की आवाज को गांव-गांव और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा तथा संविधान में निहित समानता, न्याय और अधिकारों के मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बीपी मंडल अमर रहें, सामाजिक न्याय जिंदाबाद के नारों से लोहिया भवन परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह, घनश्याम यादव, जिला उपाध्यक्ष औरौनी प्रसाद पासवान, जिला सचिव अंसार अहमद, जिला सचिव सीताराम यादव, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विद्याभूषण पासी, महिला सभा जिला अध्यक्ष सरोज यादव,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पावन यादव बिट्टू, शैलेंद्र यादव, बृजेश सिंह चौहान, विशाल यादव, जितेंद्र यादव, जुनैद खान, एडवोकेट राकेश कुमार,एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



