स्वतंत्र पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा
स्वतंत्र पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

संवाददाता सीताराम यादव इंडिया न्यूज़ दर्शन
स्वतंत्र पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा
अयोध्या। स्वतंत्र पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को शहर के सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क से लता चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ गांधी पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता पंकज सिंह द्वारा यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था कराई गई।
देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश को समर्पित इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा तथा आम नागरिक शामिल हुए। यात्रा में भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित अनेक महापुरुषों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का स्वागत करते हुए राष्ट्रभक्ति के इस अभियान की सराहना की।
तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से प्रारंभ होकर रामपथ, रकाबगंज चौराहा, रीडगंज, साहबगंज, अमानीगंज, उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार, निषादराज चौराहा होते हुए आगे बढ़ी। निषादराज चौराहे पर प्रशासन द्वारा जलपान की व्यवस्था कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात यात्रा श्रीराम अस्पताल, राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी एवं तुलसी उद्यान मार्ग से होते हुए अयोध्या धाम स्थित लता चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। समापन के उपरांत यात्रा में शामिल लोगों को भोजन वितरित किया गया।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से पत्रकार राकेश तिवारी, अंतरिक्ष तिवारी, महेश शंकर, राम शंकर, अमित कुमार, विपिन पांडेय, सोनू चौधरी, अरविंद यादव, रवि मौर्य, कृष्णा, रवि कटार, अमित गौड़, ऋषु निषाद, लव पांडेय, रूबी सोनी, धर्मेंद्र चौरसिया, सीताराम यादव, अनूप कुमार श्रीवास्तव ‘रिंकू’, साजिद हुसैन, गुड़िया, अंकित कुमार, धर्मेंद्र सिंह एवं कमलजीत सिंह सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
वहीं अर्चना तिवारी अपनी महिला सहयोगियों के साथ यात्रा में शामिल रहीं। समाजसेवियों में उमेश सिंह, अमरेश कुमार, आनंद गुप्ता, अजीत यादव, अमित मौर्य, सुनील तिवारी, ज्ञान बाजपेयी, मोहम्मद उस्मान, मोनू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अयोध्या ई-रिक्शा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी दर्जनों ई-रिक्शाओं के साथ यात्रा में भाग लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
पूरे मार्ग में तिरंगे की शान, देशभक्ति के नारों और जनसहभागिता ने स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के उत्सव को यादगार बना दिया। तिरंगा यात्रा ने नागरिकों में राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



