अयोध्याउत्तर प्रदेश

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में फैजाबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता रामकरन यादव के नेतृत्व में किया जोरदार प्रदर्शन, अधिवक्ताओं ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना और सौंपा ज्ञापन*।

संवाददाता सीताराम यादव इंडिया न्यूज़ दर्शन

  1. *दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में फैजाबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता रामकरन यादव के नेतृत्व में किया जोरदार प्रदर्शन, अधिवक्ताओं ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना और सौंपा ज्ञापन*।

अयोध्या।

दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर फैजाबाद बार एसोसिएशन के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने गुरुवार को दोपहर 1.30 बजे कचहरी परिसर में एकजुट होकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कचहरी स्थित नजूल कार्यालय के समक्ष एकत्र होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा नागरिक अधिकारों के संरक्षण का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश का लोकतांत्रिक ढांचा तभी मजबूत रह सकता है जब नागरिकों, विशेषकर युवाओं और छात्रों की आवाज को सम्मानपूर्वक सुना जाए। वक्ताओं ने कहा कि छात्र समाज का भविष्य होते हैं और उनकी समस्याओं तथा मांगों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की जिम्मेदारी है।

दिल्ली में छात्रों पर की गई बर्बरता पूर्व कार्रवाई की घोर निन्दनीय है।

अधिवक्ताओं ने संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन में नारे लगाए तथा शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालते हुए जिला अधिकारी कार्यालय के सामने स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुंचे। वहां उपस्थित अधिवक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इसके उपरांत अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की। ज्ञापन में छात्रों की आवाज को सुने जाने, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण तथा संविधान की भावना के अनुरूप शासन-प्रशासन के कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील चौबे, पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह, पूर्व मंत्री रामशंकर यादव, पूर्व मंत्री गिरीश चंद्र तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश यादव, रामकरन यादव, शावेज़ जाफरी, प्रदीप यादव, बंसीलाल यादव, घनश्याम वर्मा, राहुल सेन, चन्द्रभान, धनीराम यादव, राजेश यादव,शरद यादव, आदर्श यादव, राकेश वैद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Journlist Sitaram Yadav

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button